दमोह। एटीएम ब्लास्ट कर रूपयों की लूट गैंग आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। दरअसल एटीएम ब्लास्ट कर लूटने वाले 6 आरोपियों को दमोह के खजरी गांव से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है जिसके बाद सागर आईजी अनिल शर्मा ने पूरे मामले का दमोह पुलिस कंट्रोलरूम में प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा किया।
- 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
- दमोह और पन्ना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
- 25.50 लाख रूपए नगदी जब्त किए गए
- 3.50 लाख के नकली नोट भी जब्त
https://youtu.be/22RuJCu0bqU
दरअसल बीते लंबे समय से दमोह और आसपास के जिलों में एटीएम ब्लास्ट कर उसे लूटने का सिलसिला लगातार जारी था दमोह जिले के देवडोंगरा, हिनोता जबकि पन्ना, कटनी और जबलपुर में एटीएम ब्लास्ट कर लूट की सूचनाएं मिली थी जिसके बाद दमोह और पन्ना जिले पुलिस ने लगातार दबिश देकर आखिरकार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं लुटेरों के कब्जे से लगभग 25 लाख 50 हजार रूपए नगद जबकि लगभग 3 लाख 50 हजार रूपयों के नकली नोट, विस्फोटक सामग्री तथा पिस्टल भी बरामद हुए हैं।
