दमोह – जिले में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक मासूम बच्ची का अपहरण करने के बाद अज्ञात आरोपी द्वारा दुष्कर्म किया गया, जिस दौरान और बच्चे के आखों में गंभीर चोट आई है, वहीं इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
दमोह में दुष्कर्म के बाद बच्ची की आंखे फोड़ीं, आरोपी पर 10 हजार का इनाम
6 बजे से पहले की अपडेट – लॉकडाउन के बीच भी दमोह जिले में अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक मासूम बच्ची का अपहरण करने के बाद अज्ञात आरोपी द्वारा दुष्कर्म किया गया और फिर बच्ची की आंखे फोड़ दी गईं, बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची बीति शाम से लापता थी। इस दिल दहला देने वाली घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। वहीं बच्ची को जबलपुर के मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है, जहां उपचार जारी है।
CM शिवराज सिंह का ट्वीट – उस दरिंदे को सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी :
दरअसल मामला दमोह जिले के जबेरा का है जहां एक 7 वर्षीय मासूम का अपहरण हुआ था जिसके बाद बच्ची गंभीर हालत में एक खेत में मिली। बताया जा रहा है कि बच्ची के हाथ पैर बंधे पाए गए जबकि आंखों में गंभीर चोट दिखी जिसकी सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। हालांकि मासूम को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
अब पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। दमोह एएसपी विवेक लाल के नेतृत्व में एसआईटी गठित अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस आरोपियों को पकड़ने के प्रयास कर रही है, जिसमें अब तक लगभग 20 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने लिया अभिरक्षा में लिया गया है।
वहीं इस जघन्य अपराध के प्रकाश में आने पर भाजपा नेता गोपाल भार्गव ने पुलिस प्रशासन से दोषियों को शीघ्र चिन्हित कर उनके प्रति सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है।
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं… Read More
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए Mahila Samman Yojana की घोषणा की है,… Read More
विदिशा – पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में… Read More