जबेरा रेप केस का आरोपी गिरफ्तार, 5 रूपए दिखाकर ले गया था युवक

दमोह – जिले में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक मासूम बच्ची का अपहरण करने के बाद अज्ञात आरोपी द्वारा दुष्कर्म किया गया, जिस दौरान और बच्चे के आखों में गंभीर चोट आई है, वहीं इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

  • बलात्कारी को 8 घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • सागर रेंज आईजी अनिल शर्मा ने प्रेसवार्ता में खुलासा किया
  • बच्ची का जबलपुर में चल रहा इलाज, अभी स्वस्थ
  • पुलिस कंट्रोल रूम दमोह में प्रेसवार्ता हुई
  • गांव का ही निवासी है आरोपी सचिन सेन, उम्र 21 वर्ष
  • बच्ची को 5 रूपए दिखाकर ले गया था युवक
  • युवक ने बच्ची को सूने मकान में लेजाकर किया दुष्कर्म
  • बीति शाम 6 से 7 बजे के बीच की है घटना
  • मूह दबाने पर आंखों में आई गंभीर चोट, अब बच्ची स्वस्थ्य
  • आरोपी ने पुलिस पूछताछ ने जुर्म को कबूला

दमोह में दुष्कर्म के बाद बच्ची की आंखे फोड़ीं, आरोपी पर 10 हजार का इनाम

6 बजे से पहले की अपडेट – लॉकडाउन के बीच भी दमोह जिले में अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक मासूम बच्ची का अपहरण करने के बाद अज्ञात आरोपी द्वारा दुष्कर्म किया गया और फिर बच्ची की आंखे फोड़ दी गईं, बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची बीति शाम से लापता थी। इस दिल दहला देने वाली घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। वहीं बच्ची को जबलपुर के मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है, जहां उपचार जारी है।

CM शिवराज सिंह का ट्वीट – उस दरिंदे को सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी :

दरअसल मामला दमोह जिले के जबेरा का है जहां एक 7 वर्षीय मासूम का अपहरण हुआ था जिसके बाद बच्ची गंभीर हालत में एक खेत में मिली। बताया जा रहा है कि बच्ची के हाथ पैर बंधे पाए गए जबकि आंखों में गंभीर चोट दिखी जिसकी सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। हालांकि मासूम को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

अब पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। दमोह एएसपी विवेक लाल के नेतृत्व में एसआईटी गठित अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस आरोपियों को पकड़ने के प्रयास कर रही है, जिसमें अब तक लगभग 20 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने लिया अभिरक्षा में लिया गया है।

वहीं इस जघन्य अपराध के प्रकाश में आने पर भाजपा नेता गोपाल भार्गव ने पुलिस प्रशासन से दोषियों को शीघ्र चिन्हित कर उनके प्रति सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024