नाम घोषित हुए नहीं और कांग्रेस नेता ने कर दिया पर्चा दाखिल, बोले शुभ मुहूर्त आज था

MP Election – Congress  | दमोह : कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी अभी से ही सामने आने लगी है और इसका पहला मामला दमोह जिले में सामने आया जहां टिकिट की घोषणा होने के पहले ही एक नेता द्वारा जबेरा विधानसभा से अपना पर्चा दाखिल कर दिया जब मीडिया ने सूची जारी होने से पहले ही पर्चा दाखिल करने पर सवाल पूछा तो आदित्य सालोमन ने बताया कि आज के दिन का ही शुभ मुहूर्त निकला था और शायद आने वली दीवाली के दिन उनके साथ समर्थक नहीं आ पाते इसलिए उन्होने आ जी पर्चा दिखल कर दिया।

आपको बता दें कि पर्चा दाखिल करने वाले आदित्य सालोमन पूर्व मंत्री स्व रत्नेश सालोमन के बेटे है। बता दें कि वर्तमान में जबेरा विधानसभा सीट से ही कांग्रेस के प्रताप लोधी विधायक है लेकिन कांग्रेस नेता आदित्य सालोमन ने बिना सूची घोषित हुए ही पर्चा दाखिल कर दिया।

Back To Top