Damoh Journalist Rajendra Jain

दमोह में एक पत्रकार के कार्यालय पर हमला

दमोह। एक वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जैन के कार्यालय पहुंचे कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ कर अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है जिसके बाद पत्रकार राजेंद्र जैन ने उनकी जान को खतरा होने की बात कही।

  • कोरोना पाॅजिटिव मरीज की खबर चलाई गई थीः पत्रकार
  • पहले काॅल पर की अभद्रता, फिर पहुंचे कार्यालय
  • कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया, जांच जारी

https://youtu.be/i6z5EJhnkO0

पत्रकार राजेंद्र जैन ने बताया कि खबर अपडेट की थी जिसमें एक युवक की कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने पर संपर्क में आए लोगों से आमजन को दूरी बनाए रखने के लिए खबर चलाई गई थी, जिसको लेकर पहले मोबाइल पर काॅल करते हुए अज्ञात लोगों ने अभद्रता की और फिर आॅफिस पहुंचकर तोड़फोड़ कर जानलेवा हमला का प्रयास किया गया।

वहीं कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि शिवहरे नामक व्यक्ति द्वारा अभद्रता तथा कार्यलय में तोड़फोड़ करने की शिकायत पत्रकार द्वारा दी गई है जिस संबंध में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Back To Top