- दमोह के वार्ड 20 की पार्षद बनीं भाजपा से पूजा जाटव
- उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूजा जाटव ने जीत हासिल की
- भाजपा प्रत्याशी पूजा जाटव को मिले 634 वोट
- कांग्रेस प्रत्याशी सुनील आनंद को मिले 476 वोट
- जीत के बाद जिला कलेक्टर ने पूजा जाटव को प्रमाण पत्र सौंपा
दमोह के वार्ड 20 में पार्षद के लिये उपचुनाव हुआ जिसमें पूजा जाटव ने जीत हासिल की है। आपको बता दें कि वार्ड पार्षद श्याम जाटव के निधन के बाद यह उपचुनाव हुआ है जिसमें उनकी ही पुत्री भाजपा से पूजा जाटव जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुनील आनंद को 158 वोटों से मात दी है। भाजपा प्रत्याशी पूजा जाटव को 634 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुनील आनंद को 476 वोट मिले वहीं तीसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशी को 398 वोट मिले और नोटा में 21 वोट दर्ज हुए। भाजपा प्रत्याशी के जीतने के बाद जिला कलेक्टर ने प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा।