car accident

कार सवार ने 4 वाहनों को मारी टक्कर

  • कार सवार शराब के नशे में होना बताया गया

हटा। दमोह जिले के हटा में एक कार सवार ने चार वालनों को टक्कर मारी। दरअसल एक बुलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारने के बाद रूक गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई जबकि गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना हटा पन्ना राजमार्ग स्थित माता मंदिर के पास की बताई जा रही है जबकि कार सवार भी शराब के नशे में होना बताया गया है। हालांकि घटना की सूचना पर हटा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। VIDEO

Back To Top