Child Swallowed Coin

बच्चे ने निगला 10 रूपए का सिक्का, डाॅक्टर ने बिना ऑपरेशन के बाहर निकाला

दमोह। जिले में एक ढाई साल के मासूम द्वारा खेल खेल में 10 रूपए का सिक्का निगल जाने के बाद जिंदगी और मौत से संघर्ष करने वाले मासूम को भगवान का दूसरा रूप माने जाने वाले डाॅक्टर ने एक बार फिर कमाल कर दिखया। बता दें कि जिला अस्पताल के डाॅक्टर द्वारा निःशुल्क इलाज कर बिना ऑपरेशन के ही बच्चे की आहर नली के माध्यम से गले में फसे 10 रूपए के सिक्के को आसानी से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद अब बच्च पूरी तरह स्वस्थ्य है।

जानकारी के मुताबिक दमोह जिले के ग्राम खमरिया में महेंद्र नामक ढाई वर्ष केमासूम द्वारा खेल खेल में 10  रूपए का सिक्का निगल लिया गया था जिसे तकलीफ होने पर परिजनों द्वारा बच्चे को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां एक्सरे करने पर बच्चे के गले में सिक्का अटकने का पता चला। हालांकि डॉ विशाल शुक्ला तथा डाॅ अलका सोनी द्वारा काफी रिस्क पर बच्चे के गले से स्फलता पूर्वक सिक्का निकाला गया।

DOWNLOAD

Back To Top