Headlines

पथरिया कांग्रेस के प्रचार प्रसार में लगे शासकीय कर्मचारी


दमोह जिले के पथरिया में विगत दिनों नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की जन न्याय यात्रा का प्रचार-प्रसार नगर पंचायत पथरिया के ट्रैक्टर ट्राली पर कांग्रेस के झंडे बैनर लगाकर किया गया था। जबकि शासकीय सेवक अपनी सेवा कार्य के अतिरिक्त अन्य कोई भी राजनीतिक कार्य नहीं कर सकते। आपको बता दें कि नगर पंचायत पथरिया की कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष कृष्णा लक्ष्मण सिंह है जिसके कारण शासकीय सेवकों को राजनीतिक प्रचार प्रसार कार्य में लगा दिया गया। इस संबंध में जब स्थानीय विधायक लखन पटेल से बात की गई तो उन्होंने इसे लोक सेवा आचरण के विपरीत बताते हुए संबंधितो पर कार्रवाई करने की मांग की।

Back To Top