108 वाहन चालक ने पेश की मानवता की मिसाल

Hatta | हटा : दमोह जिले के हटा में 108 वाहन चालक ने मानवता की मिसाल पेश की है। दरअसल 108 एम्बुलेंस वाहन के पायलेट राकेश यदाव तथाा स्टाफ ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक मरीज को चारपाई पर रखकर अपने कंधों का सहारा देकर पैदल ही गाड़ी तक ला कर उसे अस्पताल तक पहुंचाने में मदद् की है। आपको बता दें कि बटियागढ़ ब्लाक के महुआखेड़ा ग्राम गई एम्बुलेंस पथरीला रास्ता और नाला होने के कारण मरीज के पास तक नहीं पहुंच सकी थी जिसके कारण ही मरीज को चरपाई पर लिटाकर कंधे का सहारा देकर एम्बुलेंस तक लाना पड़ा।

Back To Top