Patharia MLA Rambai Singh

500 रुपए में बेचे जा रहे थे राशन कार्ड, पथरिया विधायक ने किया भंडाफोड़

बटियागढ़। दमोह जिले में गरीबों को बीपीएल कार्ड 500 500 रूपयों में बेचने का मामला सानमे आया है। बता दें कि दमोह जिले के बटियागढ़ का यह मामला है जहां कुछ दुकानदोरों द्वारा गरीबों को कहीं 300 रूपए तो कहीं 500 रूपए में बीपीएल कार्ड बेचे जा रहे थे। वहीं जब इस बात की सूचना विधायक रामबाई सिंह को लगी तो विधायक ने मौके पर पहुंचकर राशन कार्ड बेचने वालों का भंडा फोड़ किया।

विधायक ने बताया कि बटियागढ़ में अधिकारी और नेता पहले से अन्याय करते आरहे है जो कि अब नहीं चलेगा। बताया गया कि बटियागढ़ में लगभग तीन  दुकानदार 500 500 रूपए में बीपीएल कार्ड बेचे जा रहे थे, जिसमें जनपद पंचायत के कर्मचारी भी सम्मलित हैं। हालांकि विधायक द्वारा शिकायतकर्ता सहित दुकान संचालकों को थाना पहुंचाया गया जहां पुलिस को इस मामले में जांच करने के निर्देश दिए गए।

DOWNLOAD

Back To Top