Headlines

दिग्विजय सिंह ने भोजन करते समय लोगों को दिलाई कांग्रेस को वोट देने की शपथ


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अब जनता का समर्थन प्राप्त करने के लिए नया तरीका अपनाया है। दिग्विजय सिंह ने अब लोगों को अन्न और जल के समक्ष हाथ उठाकर कांग्रेस के पंजे पर वोट देने की शपथ दिलाई। जहां एक ओर लोगों को पंगत के दौरान खाना परोसा जा रहा था तो दूसरी ओर दिग्गी राजा अपना राजनीतिक खेल खेल रहे थे। दरअसल मौका था दमोह में एकता यात्रा का जो कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में दमोह पहुंची थी। शपथ दिलाने के साथ ही दिग्गी राजा ने भाजपा सरकार को घेरे में लिया और बोले कि पहले भाजपा वालों ने हिंदू मुस्लिम को लड़ाया और अब वे ब्राह्मण और अहिरवारो को लड़ा रहे हैं।

Back To Top