- कटनी बांदकपुर मार्ग पर बारातियों से भरी बस पलटी
- खुराई से सतना जा रही थी बारातियों से भरी बस
- दुर्घटना में दो लोगों की हुई मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
- रात्रि 3 बजे के असापास की बताई जा रही दुर्घटना
दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कटनी बांदकपुर मार्ग स्थित आनू रेलवे फाटक के पास एक बारातियों से भरी बस पलट गई। घटना की जानकारी लगने पर जिला दमोह कलेक्टर जे. विजयकुमार, पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल, एडीएम आनंद कोपरिया सहित अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। एसडीएम आनंद कोपरिया के मुताबिक रात्रि 3 बजे के असापास एक बस दुर्घटनग्रस्त हुई जो कि खुराई से सतना जा रही थी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हुई है जबकि 4 गंभीर रूप से घायलों को सागर रेफर किया गया है।
