goraghat police datia

दतिया की गोराघाट पुलिस ने जब्त किए 15 लाख रूपए

दतिया। जिले की गोराघाट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 15 लाख रूपए नगद जब्त किए है। बता दें कि मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव के चलते पुलिस द्वारा निरंतर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला के नेतृत्व में वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस ने ग्वालियर से इंदरगढ़ जा रही एक कार को रोककर तलाशी ली तो कार में करीब 15 लाख रूपए रखे पाए गए जिसके दस्तावेज नहीं मिलने पर राशि को जब्त किया गया, जबकि कार चालक को भी थाना लाकर आयकर विभाग को सूचना दी गई।

  • ग्वालियर से इंदरगढ़ जा रही थी कार
  • कार से जब्त किए गए 15 लाख रूपए नगद
  • उपचुनाव के चलते पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग
  • राशि के संबंध में आयकर विभाग को दी गई सूचना
Back To Top