Chambal IG DP Gupta

दतिया पहुंचे आईजी डीपी गुप्ता, पुलिस अधिकारियरों की बैठक ली

दतिया। नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर आईजी डीपी गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बता दें कि आईजी डीपी गुप्ता ने विभिन्न थाना इलाकों में नए व पुराने अपराधों की समीक्षा की साथ ही थाना प्रभारियों की कार्यशैली को भी परखा। चंबल आई जी की इस बैठक में दतिया पुलिस अधीक्षक डी.कल्याण चक्रवर्ती के अलावा जिले भर के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बता दें कि आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर चंबल आईजी ने नगरीय निकाय चुनाव एवं ग्राम पंचायत चुनाव में आपसी रंजिश के तमाम मामले सामने आने की बात कहते हुए आसामाजितक तत्वों पर नजर रखने के स्पष्ट रूप से निर्देश दिए।

Back To Top