दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर दतिया भिंड सांसद संध्या राय ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बद्री साहू के निवास पर पत्रकार वार्ता का आयोजित की गई। दतिया भिंड सांसद ने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य दलों द्वारा भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं इन भ्रांतियों को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वहीं बताया गया कि भाजपा घर घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जागरूक करेगी।