Datia abkari team bhander

दतिया आबकारी विभाग की अवैध शराब भट्टी पर बड़ी कार्रवाई

दतिया। आबकारी विभाग टीम द्वारा अवैध शराब भट्टी पर सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल दतिया जिले में विधानसभा उपचुनाव है जिसके चलते पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया जा रहा है।

  • भांडेर क्षेत्र के कंजर डेरा में दबिश दी गई
  • लगभग 16 हजार किलो महुआ लहान जब्त
  • 750 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई
  • जब्त सामान की कीमत लगभग 11.50 लाख रूपए

जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर अबकारी एवं पुलिस टीम ने भांडेर क्षेत्र के कंजर डेरा में दबिश देकर करीब 16 हजार किलो महुआ लहान जब्त किया है जबकि 750 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई।

जिला आबकारी अधिकारी, निधि जैन ने बताया गया कि कुल जब्त किए गए सामान की कीमत 11 लाख 50 हजार रूपए आंकी गई है। वहीं जेसीबी की मदद से 100 ड्रम भी जमीन से निकाले गए हैं। हालांकि इस कार्रवाई को सबसे बड़ा माना जा रहा है।

Back To Top