datia weather

दतिया में तेज आंधी के साथ हुई बारिश

दतिया। जिले में नौतपों के बीच मौसम ने अचानक करवट बदली है। बता दें कि दतिया जिले में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है जिसके बाद नौतपों की भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

  • दतिया में नौतपों के बीच लोगों को राहत
  • मौसम ने करवट बदली, आंधी और बारिश हुई
  • रोड किनारे खड़े कई बड़े पेड़ गिरे

जानकारी के मुताबिक कई जगहों पर आंधी के कारण बड़े पेड़ गिरे है, वहीं कई क्षेत्रों की बिजली भी गुल हो गई। दरअसल नौतपों के तीसरे दिन भीषण गर्मी के बीच मौसम ने दतिया में अचानक करवट बदली है जिसके बाद तेज आंधी के साथ बारिश होने से तापमान में गिरवाट महसूस हुई।

Back To Top