Datia police

त्यौहारों के मद्देनजर दतिया पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

दतिया। जिले में त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन इस समय सुरक्षा और शांति व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए सक्रीय है, इसी के तहत पुलिस कप्तान ने शहर में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला।

  • फ्लैग मार्च में शामिल हुए दतिया एसपी अमन सिंह
  • पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास जगाने का प्रयास
  • कोरोना काल में सुरक्षा को लेकर भी सक्रीय प्रशासन

दतिया पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने पुलिस बल के साथ शहर में भ्रमण किया जबकि इस दौरान लोगों से सरकार की गाइडलान्स का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में सहयोग करने की अपील की गई।

दतिया एसपी, अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास तथा सुरक्षा की भावना के दृष्टिगत यह फ्लैग मार्च निकाला गया, जबकि किसी भी जगह पर पांच से ज्यादा लोग इकट्ठे ना होने का प्रयास किया गया।

Back To Top