Datia DM house

लाॅकडाउन में किया दतिया कलेक्टर निवास का घेराव

दतिया। लॉकडाउन के दौरान दतिया में गरीबों ने जिला कलेक्टर के निवास पहुंचकर घेराव कर दिया। जानकारी के मुताबिक दतिया के वार्ड 31 के रहवासियों ने राशन नही मिलने की शिकायत को लेकर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर निवास का घेरव किया जिस दौरान किसी प्रकार के लाॅकडाउन तथा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया गया।

घेराव की जनाकारी के लगते ही जिला पंचायत अतिरिक्त सीईओ धनंजय मिश्रा तथा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को तत्काल वार्ड की दुकान खुलवाने सहित राशन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग राशन लेने पीडीएम की दुकान पर पहुँचे।

Back To Top