Vikram Pawar Viral Video

देवास में बवाल: विधायक गायत्री राजे के बेटे का वीडियो वायरल, नगर निगम तोड़ने की दी धमकी

Vikram Pawar Viral Video: देवास में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा विधायक गायत्री राजे पवार के बेटे विक्रम सिंह पवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, नगर निगम प्रशासन ने नए आयुक्त दिलीप सिंह के निर्देश पर सरकारी स्थानों से राजनीतिक पोस्टर और होर्डिंग हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान नवरात्र के लिए लगाए गए होर्डिंग हटाने पर इस स कार्रवाई का विरोध किया गया और विक्रम सिंह पवार अपने समर्थकों के नगर निगम भवन पहुंच गए। इसी दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें विक्रम पवार पुलिस अधिकारी से कहते नजर आए— “नगर निगम हमने बनवाया, तोड़ना न पड़ जाए।” फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

  1. देवास विधायक पुत्र विक्रम सिंह का वीडियो वायरल
  2. निगम आयुक्त दिलीप सिंह की कार्रवाई पर विवाद
  3. पुलिस अधिकारी से बोले– “भवन तोड़ना न पड़े”
  4. नवरात्रि होर्डिंग हटाने पर निकली विरोध रैली
  5. “नगर निगम बनवाया है, तोड़ना न पड़े”: विक्रम पवार

Back To Top