hatpipliya mla manoj choudhary

हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी का हुआ जोरदार स्वगात

देवास। हाल ही में घोषित हुए उपचुनाव परिणाम में हाटपिपल्या सीट से बीजेपी प्रत्याशी मनोज चौधरी की जीत के बाद क्षेत्र के लोगों ने विजय जुलूस निकाला। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल को करीब 13 हजार से अधिक मतों से हराया है। वहीं विधायक बनने के बाद पहली बार नगर आगमन पर समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक मनोज चैधरी का जोरदार स्वागत कर विजय जुलूस भी निकाला।

https://youtu.be/imNF1Ny40pQ

  • हाटपिपल्या पहुंचे विधायक मनोज चौधरी
  • उपचुनाव में जीत के बाद पहली बार आगमन
  • विधायक समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस

विधायक मनोज चौधरी ने भ्रमण करते हुए जनता का आभार व्यक्त किया, जबकि जगह जगह विधायक का स्वागत भी हुआ। विधायक ने बताया कि सबसे पहले चापड़ा से नेवरी तक की सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी जिससे जनता को सुविधा मिल सके।

Back To Top