Marathon Pithampur

पीथमपुर में 100 मीटर मैराथन दौड़ आयोजित, स्वच्छता का दिया संदेश

पीथमपुर। धार जिले की पीथमपुर नगर पालिका द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत 100 मीटर रेस का आयोजन नगर पालिका के ट्रेचिंग ग्राउंड में किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पति संजय वैष्णव, नगर पालिका अध्यक्ष कविता वैष्णव, नेता प्रतिपक्ष पप्पू असोलिया, कांग्रेसी पार्षद राकेश अशोलिया सहित कांग्रेश पार्टी के कार्यकर्ता तथा युवा मौजूद रहे। वहीं इस मौके पर ट्रेचिंग ग्राउंड में पौधारोपण भी किया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में पीथमपुर को टाॅप की सूची में लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत मेरेथोन का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।

Back To Top