Penalty Against Pithampur Company

पीथमपुर की कम्पनी पर ठोका 50 हजार का जुर्माना

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर की एक कम्पनी पर 50 हजार का जुर्माना लगाने के साथ ही प्रदूषण विभाग को कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सूचना दी गई। दरअसल पीथमपुर सेक्टर 1 में स्थित एसए हर्बल कंपनी द्वारा बारिश के पानी का फायदा उठाकर नाले में केमिकल युक्त जहरीला पानी छोड़ा जाने की सूचना मिलने के बाद नगर पालिका सीएमओ द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई जिसके बाद पंचनामा बनाकर कंपनी पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

मामले की सूचना लगने के बाद प्रदूषण विभाग के अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया तथा दूषित पानी का सैंपल लिया गया। अधिकारी ने बताया कि 15 दिन के अंदर कंपनी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा और यदि कंपनी दोषी पाई जाती है तो कंपनी को सील करने की कार्रवाई की जाएंगी।

DOWNLOAD

Back To Top