धार में कोरोना के 7 और पाॅजिटिव मरीज, पीथमपुर से 4 मरीज, कुल आंकड़ा पहुंचा 47

धार। इंदौर के मेडिकल काॅलेज द्वारा 28 अप्रैल को जारी की गई रिपोर्ट में धार जिले से 7 और लोगों की कोरानो रिपोर्ट पाॅजिटिव दी गई है, जिसके बाद अब धार जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 47 हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक 28 अप्रैल को आई रिपोर्ट में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों में 4 पीथमपुर से, 2 धार से और 1 मरीज धामनोद का बताया जा रहा है।

मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में धार में 7 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि वहीं पहले से ही कोरोना पाॅजिटिव तीन मरीजों की सेकंड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं हाल ही के आंकड़ों में अब धार जिले में कुल 47 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं जिनमें 4 पीथमपुर से, 2 धार से और 1 मरीज धामनोद का बताया जा रहा है। हालांकि सभी मरीजों को क्वारंटीन कर संपर्क में आए लोगों के सेम्पल लिए जा रहे हैं।

पीथमपुर – हेल्थ केयर हॉस्पिटल में क्वॉरेंटाइन किए गए 10 मरीजों में से 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई इससे। पहले पीथमपुर के राम रतन कॉलोनी में जो एक मामला पॉजिटिव आया था उसी के रिश्तेदारों में से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसको लेकर प्रशासन ने उन्हें पीथमपुर से धार रेफर कर दिया है 4 मरीजों की संख्या बढ़ जाने से पीथमपुर प्रशासन सख्ती बरत रहा है वही पीथमपुर में बीते दिनों ही 150 से ज्यादा कंपनियों के चालू होने से श्रमिको की आवाजाही चिंता का विषय है।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024