अमझेरा में मौलवी पर लगा युवति को छेड़ने का आरोप, हुआ पथराव

  • अमझेरा में मौलवी पर लगा युवति को छेड़ने का आरोप, हुआ पथराव
  • युवति के परिजनों ने अमझेरा थाना पहुंचकर शिकायत की
  • सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया पथरव: परिजन
  • धार जिले के अमझेरा मुख्य मार्ग पर पथराव हुआ
  • लड़की को छेड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ था: धार एएसपी
  • बाहर से आकर कस्बे में रह रहे लोग थाना में जानकारी दें: धार एएसपी

धार जिले के अमझेरा में एक मौलवी पर नाबालिग युवति के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। युवति के भाई ने बताया कि बाहर गांव से आए एक मौलवी ने छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ की है और जब शिकायत करने थाना पहुंचे तो मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोंगों ने पथरव कर दिया। मांग की गई है कि हमला करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये तथा बाहर गांव से आने वाले लोगों की प्रशासन को पुख्ता जानकारी होनी चाहिए।

इस संबंध में धार एएसपी, रूपेश द्विवेदी का कहना है कि लड़की को छेड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं अमझेरा मुख्य मार्ग पर पथराव की स्थिति भी बनी थी जिसके बाद दोनों पक्षों को दूर किया गया। अधिकारी का कहना है कि जो भी बाहर से आकर कस्बे में रह रहे हैं उन्हे थाना में जानकारी देनी चाहिए अन्यथा उनपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।


Back To Top