Pithampur | पीथमपुर : धार जिले के पीथमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला होने के साथ ही 3 वाहनों के साथ तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है लेकिन वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता ने इस आरोप को झूठा बताते हुए भाजपाईयों पर ही षडयंत्र रचकर खुद गाड़ियां फोड़ने का आरोप लगा दिया।
भाजपा नेता किशोर दहिया ने बताया कि कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करने के साथ ही 3 गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की गई है। आरोप लगाया गया कि यह कृत्य कांग्रेस प्रत्याशी के पति ने कराया है।
वहीं इस मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष पिंटू जयसवाल ने बताया कि आरोप पूरी तरह असत्य है और भजापा कार्यकर्ताओं खुद ही षड़यंत्र रचकर अपने गाड़ियों को फोड़कर पुलिस थाना में शिकायत की है। बताया गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीथमपुर से ही बालमुकुंद सिंह का पीछा किया और कुटी चैराहा स्थित होटल के पास पहुंचकर अद्रता की। पिंटू जयसवाल बोले कि यदि कांग्रेस नेता कार्यकर्ता को जन हानि होती है तो इसकी जिम्मेदार भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ता होंगे।
पीथमपुर सीएसपी तरूणेन्द्र सिंह ने बताया कि किशोर दाहिया नाम व्यक्ति ने बालमुकुंद गौतम और साथियों के खिलाफ मारपीट कर गाड़ी के साथ तोड़फोड़ करने एवं जान से मारने की धमकी दी है। जिसकी शिकायत पर बगदून पुलिस थाना में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है.
आपको बता दें कि यह मामला 21 और 22 नवम्बर की रात दो बजे कुटी चैराहा स्थित एक होटल के पास का है जहां कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने हुए थे जिसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम और उनके साथी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है।
शेयर बाजार में निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी है! हाल ही में भारतीय बाजार में… Read More
शेयर बाजार में उठा-पटक जारी, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)… Read More
ICC Champions Trophy 2025 का सेमीफाइनल आज! भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल… Read More
मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात! मुरैना में बन रहा है ऐसा सोलर प्लांट, जहां 24 घंटे… Read More
भोपाल में दो दिवसीय MP Global Investors Summit 2025 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने… Read More
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More