Badnawar Govt Hopital

रिश्वते लेते पकड़ाया बदनावर शासकीय अस्पताल का कॉर्डिनेटर

बदनावर  – धार जिले के बदनावर शासकीय अस्पताल में लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर कॉर्डिनेटर रवि सेन को आशा कार्यकर्ता से 7 हजार रूपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त निरीक्षक सुनील उइके के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 5 आशा कार्यकर्ता पदस्थत है जिनका सात माह का वेतन निकलना था जिसके एवज में रिश्त मांगी गई थी। बता दें कि इंदौर लोकायुक्त टीम ने आशा कार्यकर्ता मेघा जोशी की शिकायत पर कार्यवाही की है।

Back To Top