Bhagwat Katha Pithampur

पीथमपुर की हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी भागवत कथा प्रारंभ

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर हाउसिंग बोर्ड कालोनी में 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसके पहले दिन राम मंदिर से कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कथा के दौरान महिलाएं अपने सर पर कलश लेकर शामिल हुईं तो वहीं दूसरी ओर श्रद्धालु थिरकते भी नजर आए। कलश यात्रा में झांसी की रानी के रूप में एक बालिका घोड़े पर सवार भी दिखी। जानकारी के मुताबिक पितृ पर्व श्राद्ध पक्ष में धार्मिक आयोजन बढ़ जाते हैं, वहीं पूर्वजों का आशीर्वाद बने रहने के लिए यह आयोजन किया गया।

DOWNLOAD

Back To Top