truck catched fire

धार जिले में केमीकल से भरे टैंकर में लगी आग

  • 4 जगहों से फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया

  • राजगढ़ थाना के इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग की घटना

धार। जिले में एक केमीकल से भरे ट्रक टैंकर में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। दरअसल घटना धार जिले के राजगढ़ थाना अंतर्गत इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग की है। जहां ग्राम धूलेट के ढाबे के पास एक केमीकल से भरे टैंकर ने आग पकड़ ली। हालांकि आग लगने के कारण हाईवे का आवागमन कई देर तक थमा रहा। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि 4 जगहों से फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि कैमीकल के अवैध करोबार की गुंजाइश जताते हुए जांच की बात कही गई।

Back To Top