dhar and pihtmapur lockdown

कोरोना लाॅकडाउन के दौरान धार और पीथमपुर में प्रशासन सख्त

धार। जिले में तीन दिनों से लाक डाउन होने के बाद भी घरों से निकले लोगों को पुलिस प्रशासन ने घरों में ही रहने की सख्त हिदायत दी है। बता दें कि वेवजह घरों से निकले लोगों पर पुलिस ने सख्ती भी अपनाई है। धार एसडीएम वीरेन्द्र कटारे ने बताया कि लोगों द्वारा नियमों का काफी उल्लंघन किया गया जिसके बाद सख्ती बरतते हुए समझाइश दी गई।

वहीं दूसरी ओर पीथमपुर की औद्योगिक इकाइयों को बंद करने का आदेश दिया गया था लेकिन पीथमपुर के कई उद्योग संचालित होने पर प्रशासन ने कारखनो को बंद करवाने की कार्यवाही की। इसके अलावा बाजार में बेवजह निकले लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रूख अपनाया और घरों में रहने की हिदायत दी।

Back To Top