Dhar Bagdoon police

बगदून में पेट्रोल पम्प लूटने की योजना बना रहे 5 आरोपी गिरफ्तार

धार। जिले के पीथमपुर की बगदून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, बता दें कि लूट की योजना बना रहे 5 लोगो को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया है जिससे बड़ी वारदात को टाला जा सका। प्रेसवार्ता के दौरान पीथमपुर सीएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पेट्रोल पंप के पीछे सुने मैदान में बैठे संदिग्धों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

  • बगदून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी
  • कट्टा सहित धारदार हथियार भी बरामद
  • पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

जानकारी दी गई कि सभी आरोपी पेट्रोल पंप में लूटन करने की योजना बना रहे थे जिनके कब्जे से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित धारदार चाकू एवं भारी हथियार जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी आदतन अपराधी है जिनके खिलाफ अलग अलग थानों में अपराध दर्ज है।

Back To Top