Bank Fraud Case Dhar

बैंक अध्यक्ष सहित 28 लोगों पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

धार। धार जिले के राजगढ के राजेन्द्र सूरि बैंक अध्यक्ष सुरेश ताँतेड सहित संचालक मंडल के 28 लोगो के खिलाफ धोखाधडी का प्रकरण दर्ज हुआ है जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश ताँतेड धार जिले के राजगढ के कद्दावर नेता है जो कि राजेन्द्र सूरी बैंक के अध्यक्ष भी है। राजेन्द्र सूरि बैंक की राजगढ शाखा के साथ ही आसपास के अन्य गाँवो मे भी बैंक की 9 शाखाएं है जिनके द्वारा उपभोक्ताओं को उनकी जमा राशि वापस नहीं दी जा रही थी जिसकी शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मामले की जाँच की जिसमे करोडा़े रुपयों की हेराफेरी सामने आई है।

बैंक के संचालक मंडल ने उपभोक्ताओ के साथ धोखाधड़ी की है जिसके बाद सहकारिता विभाग द्वारा राजगढ थाने में बैंक अध्यक्ष सुरेश ताँतेड, मुकेश कावडिया , बाबूलाल चावडा, धर्मेन्द्र बागडिया, ज्यौति पँवार, जगदीश चोयल, कालूराम निमामा सहित संचालक मंडल के 28 लोगो पर विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधडी का प्रकरण दर्ज किया है।

DOWNLOAD

Back To Top