Kaidi Se Marpeet

सरदारपुर सब जेल के अंदर कैदी से हुई मारपीट, जवान निलंबित

धार। जिले की सब जेल सरदारपुर मे एक बंदी के साथ एक जवान द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है विचाराधीन बंदी वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है की पैसे की मांग को लेकर संतोष लोधी नामक जवान ने बेरहमी से मारपीट की है। जबकि पास में मौजूद कुछ जवानों द्वारा भी कैदी की मदद नहीं की गई।

घायल वीरेंद्र सिंह का सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डाॅ एमएल जैन द्वारा उपचार किया गया। डाॅक्टर के मुताबिक शरीर पर लगभग 13 चोटें पाई गई है और फिल्हाल घायल का एक्सरें कराने के बाद उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

जेलर, निर्भय सिंह ने बताया कि बंदी और जवान के बीच साफ सफाई को लेकर झूमाझटकी हुई है जिसमें दोनों ही घायल हुए हैं। इसकी सूचना भोपाल और इंदौर के साथ ही धार के अधिकारियों को दे दी गई जिसके बाद अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पड़ता की जिसके आधार पर आरोपी जवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Back To Top