JBC

धार लाॅकडाउन, मजदूरों की जगह मशीन से हो रहा कार्य

धार। जिले के सरदारपुर में मनरेगा योजना के अंतर्गत 36 लाख रूपयों की लागत से तालाब का निर्माण कार्य जारी है वहीं लाॅकडाउन के दौरान मजदूरों को राहत देने की बजाए सरदारपुर में मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन से कार्य कराया जा रहा है जिसके कारण मजदूरों को आर्थिक रूप से सहायता नहीं मिल पा रही है। मजदूर ने बताया कि हनुमंत्याकाग ग्राम में तालाब का निर्माण जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है जबकि हाथ मजदूरी नहीं कराई जा रही है। वहीं दूसरी ओर सरदारपुर एसडीएम विजय राय ने बताया कि तालाब निर्माण में जेसीबी के उपयोग की जानकारी मिली है हालांकि निरीक्षण के दौरान ऐसी स्थिति पाए जाने पर कार्रवाई का अश्वासन दिया गया।

Back To Top