Dol Gyaras

दसाई में एकादशी पर हुआ झूलों का नगर भ्रमण

दसाई। धार जिले के दसाई में एकादशी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों से आकर्षक झूले सजे वहीं गंगा जलिया पर सामूहिक स्नान के बाद झूलों का नगर भ्रमण कराया गया। बता दें कि दसाई में देव झुलनी एकादशी पर झूले निकलने का इतिहास दशकों पुराना है। जानकारी के मुताबिक नगर के 19 मंदिरों से निकलने वाले झूलो को 8 दिनों पूर्व से ही आधुनिक साज-सज्जा और आकर्षक बनाया जाता है।

वहीं दूसरी ओर ढोल ग्यारस के अवसर पर लोधा युवा संगठन द्वारा ग्राम तोरनोद में झांकी चल समारोह का आयोजन करते हुए झांकियों को विसर्जन कुंड तक लेजाकर विसर्जित किया गया।

DOWNLOAD

Back To Top