love affair and kidnapping

प्रेम जाल में फसाकर किया अपहरण, धार पुलिस ने किया गिरफ्तार

धार। प्रेम जाल में फंसा कर अपहरण करने के बाद कर 7 लाख रुपयों की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बता दें कि बीति 22 नवम्बर को अपहरण हुआ था जबकि अपहरण करने वालों ने 7 लाख रूपयों की फिरौती की मांग की थी।वहीं मामले को गंभीरता से लेते धार पुलिस ने एक टीम बनाई और आरोपी द्वारा बताएं गए जगह पर फरियादी को भेजकर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।

  • बंसीलाल नामक व्यक्ति का हुआ था अपहरण
  • महिला ने प्रेम जाल में फसाकर कराया अपहरण
  • 7 लाख रुपयों की मांगी गई थी फिरौती
  • अपहरण में 5 आरोपी शामिल, दो गिरफ्तार
  • महिला सहित तीन आरोपी हुए फरार

धार एएसपी देवेंद्र पाटीदार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 5 आरोपियों द्वारा मिलकर बंसीलाल को प्रेम के जाल में फसाकर अपहरण किया गया था जिसमें मोनिका नामक एक युवती जबकि 4 पुरूष आरोपी शामिल हैं। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा जिनसे नगदी रूपयों सहित हथियार भी जब्त किए गए जबकि मौके से महिला आरोपी एवं अन्य दो आरोपी फरार होने में कामियाब रहे जिनकी तलाश जारी है।

Back To Top