matki Fod dasai

दसाई में कृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित

दसाई । धार जिले के दसाई में जन्माष्टमी पर विभिन्न जगह मटकी फोड़ का आयोजन किया गया वहीं दूसरी ओर राधा कृष्ण मंदिरों को इस अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया जो कि श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना। वहीं रक्षा बंधन पर जिन बहनों ने राखी नहीं बांधी थी उन्होंने जन्माष्टमी पर भाइयों को राखी बांधी। दसाई के बस स्टैंड पर आजाद युवा संगठन की ओर से मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन देर रात किया गया जिसमें लोगों ने पहुंचकर आनंद लिया। प्रतियोगिता में नीचे तथा हवा में लटकी मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई।

DOWNLOAD

Back To Top