Headlines
Minister Jaivardhan Singh

सरदारपुर पहुंचे मंत्री जयवर्धन सिंह, शहीद की प्रतिमा का किया अनावरण

धार। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh) धार के सरदारपुर पहुँचे जहाँ मंत्री ने अमर शहीद टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया, साथ ही मंत्री ने कई विकास कार्यो का भूमिपूजन भी किया। मीडिया से रूबरू हुए मंत्री जयवर्धन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उमंग सिंघार के बीच चल रही खींचतान के मामले में दिग्विजयसिंह का समर्थन करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह का पाक साफ है, जबकि उमंग सिंघार से मिलकर बात करने का बयान दिया।

वही झाबुआ में चुनाव को लेकर मंत्री ने कांग्रेस की जीत का दावा किया। कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहै।

DOWNLOAD

Back To Top