Dasai patidar School

दसई के पाटीदार हाई सेकेंडरी स्कूल में रात्रिकालीन बाल मेला आयोजित

दसई। धार जिले के दसई स्थित मां उमिया पाटीदार हाई सेकेंडरी स्कूल में रात्रिकालीन भव्य बाल मेले का हुआ आयोजन जिस दौरान बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्त के साथ ही कई विषयों पर जागरूकता को लेकर रंगोली बनाई गई। इस बाले मेले के दौरान अतिथि के तौर पर कैलाश पाटीदार मौजूद रहे जिनके द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बाल मेले में बच्चों द्वारा 30 स्टाल भी लगाए गए। देशभक्ति के साथ साथ समाज में एकजुटता का संदेश देने के लिए बच्चों द्वारा रंगोली बनाई गई।

Back To Top