धार। जिले के पीथमपुर में करणी सेना एवं राजपूत समाज द्वारा पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने रैली आयोजित की गई जिसमें शामिल हुए युवा अपने हाथों में भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए। यह रैली पीथमपुर के महाराणा प्रताप बस स्टैंड से शुरू हुई जो कि नगर भ्रमण के बाद हाउसिंग चौराहे पहुंची जहां शिवाजी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समापन किया गया।
- करणी सेना द्वारा निकाली गई भगवा रैली
- वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए
- शिवाजी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद हुआ समापन
