Pithampur Janta Curfew

पीथमपुर में जनता कर्फ्यू का असर दिखा

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर में जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिला। बता दें कि पीथमपुर एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र माना जाता है जहां सभी राज्यों से अस्थाई मजदूर अपनी जीविका चलाने के लिए आते हैं, लेकिन कोरोना के खतरे के चलते स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका ने जन जागरूकता के कई प्रयास किए, जिसका असर जनता करफ्र्य में पूर्ण सफलता के साथ देखा गया। वहीं शाम 5 बजे लोगों ने समाजसेवा में तत्पर लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए ताली व थाली बजाई। हालांकि जनता करफ्र्यू के मद्देनजर पुलिस प्रशासन निरंतर गस्त करते दिखाई दिए।

Back To Top