पीथमपुर में प्लास्टिक दाना चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

PITHAMPUR NEWS | पीथमपुर : धार जिले की पीथमपुर पुलिस ने चोरी का खुलासा किया है। आपको बता दें कि पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये दो लाख रुपयों का प्लास्टिक दाना जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक औघोगिक थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन में करीब एक माह पूर्व बंद पड़ी फैक्ट्री से कुछ अज्ञात बदमाशों ने प्लास्टिक दाना की बारियां चोरी की थीं। फिल्हाल पुलिस ने चोरी किये गये प्लास्टिक दाना की 40 बोरियां तथा एक ट्रक भी अपने कब्जे में लिया है।

Back To Top