पीथमपुर के उफनते नाले में बाइक सहित बहे दो युवक

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर में दो युवकों के पानी में बह जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीथमपुर की फैक्ट्री से काम करने के बाद बाइक सवार दो युवक घर लौट रहे थे तभी उफनते नाले को पार करते समय युवक की बाइक फिसल गई तथा दोनों युवक नाले में बह गए। बता दें कि एक युवक ने किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन बाइक के साथ दूसरा युवक पानी के बहाव में बह गया।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण पानी के अंदर युवक को ढूंढना संभव नहीं है।

Back To Top