पुलवामा हमले को दुर्घटना बताने वाले दिग्विजय सिंह पर पीएम मोदी ने साधा निशाना

धार-  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धार में संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथो लेते हुए हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा पुलवामा आतंकी हमले को दुर्घटना बताए जाने पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी बोले कि लम्बे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने सैनिकों के हाथ बांध रखे थे। वहीं दूसरी ओर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के संबंध में भी जानकारी दी तथा सबूत मांगने वालों पर जमकर हल्ला बोला।

मोदी बोले, आपको ईमानदारी से बताना है क्या आपको हमारी सेना का जो पराक्रम है उस पराक्रम पर आपको क्या गर्व है। साथियों आपको लगता है कि हमारे वीर जवानों ने सही किया है, पूरे देश को लगता है कि हमने सही किया। सारी दुनिया ने कह दिया है कि हिन्दुस्तान के लिए यही मार्ग था लेकिन हमारे देश का दुर्भाग्य है कि यहां कुछ ऐसे लोग है जिनको ऐसा नहीं लगता है। जिस पार्टी ने सबसे लम्बे समय तक देश में शासन किया, जिस पार्टी के नेताओं ने हमारी पराक्रमी सेना के हाथ बांध कर रखे उसके नेता हमारे वीर जवानो के सामर्थ पर सवाल उठा रहे है।

इन महाशय ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले को दुर्घटना करार किया है यानि एक्सीडेंट है यानि ये एक हादसा था जो हो गया। देशवासी समझ ले ये ऐसे ही नहीं बोले है ये इनकी मानसिकता है ये इनकी रंगों में पड़ा हुआ है। आतंकियों को बचाने के लिए उनका पक्ष लेने के लिए अब ये उनके द्वारा किए गए हमले को सिर्फ एकहादसा बता  रहे है। आप मुझे बताईये जो पुलवामा में हुआ वो हादसा था क्या, एक्सीडेंट था क्या, क्या ये आतंकी हमले की राक्षसी कृत्य की गंभीरता को कम करने की कोशिश है कि नहीं है। साथियों नामदार परिवार के ये वही खास सिपहसालार है जिन्हें आतंक को बढावा देने वाले अब शांति दूत नजर आने लगे। ये वही महोदय है जिनको दुनिया का सबसे बडा आतंकी ओसामा बिन लादेन शांति दूत लगता था । ये वही महाशय है जिन्होंने मुम्बई के दर्दनाक हमले को भी पाकिस्तान को क्लीन चीट दे दी थी और जांच की दिशा को ही भटकाने का प्रयास किया। मत भूलीए दिल्ली के बाटला हाउस में जब आतंकियों का एंकाउट हुआ था तो ऐसे ही एक राज दरबारी ने दुनिया को बताया था कि आतंकी की मौत पर तब रिमोंट कंट्रोल से सरकार चलाने वालों के आंसू थम नहीं रहे थे। ये कौन थे जिनके आंसू रूकते नहीं थे भाई।

ये है किसानों के प्रति इनके दोरहे रवैये की सच्चाई। किसानों के नाम पर गांव-गांव, घर-घर जाकर कैसे वोट मांगे थे। ये आपको भी याद होगा कहा था 10 दिन के भीतर कर्ज माफ कर देंगे और फिर कहते थे छोटे बच्चों को जैसे मास्टर जी पढाते है एक, दो, तीन हुआ था ना ऐसा दस जिनको पौधा किसको कहते है, पेड किसे कहते है इनका ज्ञान नहीं है। खेती और किसानों के विशेषज्ञ बनकर यहां के लोगों से बडे बडे वादे कर रहे थे। फिर याद किजिए क्या कहा था। 10 दिन में पूरा कर्ज माफ नहीं किया तो मुख्यमंत्री जरूर बदल दूंगा। क्या किसानों का कर्ज माफ हुआ क्या, 5 बार बोलिए किसानों का कर्ज माफ हुआ क्या। अगर कर्ज माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री तो जरूर बदल दिया होगा, बदला क्या। उन्होंने जिसको बिठाया था वहीं है ना। बताईये ये मध्यप्रदेश के लोगों के साथ वादाखिलाफी है ना। आपकी आंखों में धूल झौंकी की नही झौंकी।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024