पीथमपुर औद्योगिक नगरी, उद्योगों के लिए काफी चर्चित है लेकिन यहां लगने वाले हाट बाजार में गजब का नजारा देखने को मिला। जब नगर पालिका का अमला अमानक प्लास्टिक थैली जब्त कर जुर्माना वसूला रहा था तो इस दौरान कई दुकानदार अपने तराजू बाट छुपाते दिखाई दिए जिनकी जब अमले के सदस्यों ने जांच परख की तो नगर पालिका के कर्मचारी हैरान रह गए। दरअसल तराजू के बाट नीचे से खोकले थे यानी एक किलो समान खरीदने पर ग्राहक को 800 ग्राम समान ही दिया जा रहा था, वही 2 किलो के बाट से 1.6 किलो ग्राम ही समान मिल रहा था।
यह कलाकारी लगभग हर दुकानदार बरसो से यहा की मजदूर जनता के साथ करता आ रहा है, वही सरकार ने पूरा एक विभाग अलग बना रखा है जो समय समय पर नाप तोल की जांच करने का दावा करता है लेकिन पीथमपुर में यह हालत है तो नाप तोल विभाग कागजी कार्रवाई मात्र कर गहरी नींद में सोया हुआ समझा जा सकता है। हालांकि नाप तोल में इतनी गड़बड़ी विभाग की कार्यप्रणाली को संदेहास्पद बना रही है।
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More