पत्रकार की हत्या का जल्द खुलासा करने की मांग

Sardarpur – सरदारपुर। धार जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम लाबरिया के पत्रकार दिनेश मारू की हत्या के मामले में जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पत्रकारों ने राज्यपाल के नाम सरदारपुर एसडीएम और पुलिस एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा। जानकारी मुताबिक 2 अक्टूबर को एक नदी से शव मिला था और पीएम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या करने की बात सामने आई थी।

Back To Top