Mrs India Suhani Vyas

मिसेज इंडिया 2020 सुहानी व्यास पहुंची दसई

धार। मिसेज इंडिया 2020 का खिताब जीतने वाली धार जिले की दसई निवासी सुहानी व्यास का नगर आगमन पर जोरादार स्वागत हुआ। दरअसल मिसेज इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सुहानी व्यास द्वारा जीत दर्ज की गई जिसके बाद दसई में प्रथम आगमन पर सुहानी व्यास का परिवार सहित रहवसियों द्वारा स्वागत कर फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया। दसई पहुंची मिसेज इंडिया सुहानी व्यास ने माँ भवानी माता मंदिर पहुंचकर दर्शन भी कि। सुहानी व्यास ने बताया कि यह मिसेज इंडिया 2020 प्रतियोगिता मेरिड कपल्स के लिए आयोजित की गई थी, जिसके लिए उन्होने कड़ी मेहत कर यह सफलताहासिल की।

DOWNLOAD

Back To Top