School Van Accident

धार में स्कूली बच्चों से भरे वाहन को टेंकर ने मारी टक्कर, 8 बच्चे घायल

धार। एक टेंकर ने स्कूली बच्चों से भरे वाहन को टक्कर मारी दी। दरअसल मामला धार जिले के नौगांव थाना अंतर्गत इंदौर अहमदाबाद फोरलेन पर सुनारखेडी फाटे के पास एक अनियंत्रित टेंकर ने स्कूली बच्चों से भरे वाहन को टक्कर मार दी जिसके कारण वाहन में सवार करीब 8 बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टाटा मैजिक वाहन में कुल 10 बच्चे सवार थे। VIDEO

बता दें कि हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशसन के अधिकारी ने ग्रामिणो को समझाईश देकर जाम खुलवाया। हालांकि पुलिस अधिक्षक बीरेन्द्र सिंह द्वारा लापरवाही बरतने पर यातायातकर्मी को निलंबित करने की भी जानकारी मिली है।

Back To Top