इंग्लैंड के संग्रहालय से मां सरस्वती को भारत लाने का लिया संकल्प, धार में वसंत उत्सव का आयोजन

धार। वसंत पंचमी पर धार में आयोजित हुए वसंत उत्सव का धूम धाम से आयोजन हुआ जिसमें धार सहित आसपास के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। हिंदू संगठनों द्वारा चार दिवसीय वसन्त उत्सव के तहत पहले दिन सुबह से ही भोजशाला में धार्मिक आयोजन शुरू किए गए। सूर्योदय के साथ ही गौशाला में हवन पूजन शुरू हुआ और कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग सुबह सुबह माँ वाग्देवी की पूजा करने भोजशाला पहुंचे। इसके बाद लालबाग परिसर से मां वाग्देवी की एक शोभायात्रा निकाली गई जो कि शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई भोजशाला पहुंची जहां धर्म सभा का आयोजन हुआ तथा महारआरती हुई।

परमहंस अवधेश पुरी महाराज और साध्वी सरस्वती देवी ने मीडिया से बात करते हुए हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने की बात कही , साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया की भोजशाला में मां वाग्देवी की प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए । वहीं माँ वाग्देवी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओ का का कहना है कि उन्होंने बसंत उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया और वे भी चाहते हैं कि भोजशाला में माँ वाग्देवी की प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह ने भी भोजशाला पहुंचकर मां वाग्देवी के दर्शन किए।

वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका आज के दिन धार मे होना एक सुखद संयोग है , इसलिये वे माँ वाग्देवी के दर्शन करके आये , उन्होने भोजशाला को हिंदुओ की आस्था का केन्द्र बताया , भोजशाला विवाद पर उन्होने कहा कि इसका शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालना चाहिये , वही गौशाला , भ्रष्टाचार और किसानो की कर्जमाफी के सवाल पर वे प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथो लेते दिखाई दिये।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024